WIPRO में हुआ एएमयू बी.टेक के 10 छात्रों का चयन

0

अलीगढ़: आनलाइन योग्यता परीक्षणों और तकनीकी साक्षात्कारों की एक श्रृंखला के बाद विप्रो लिमिटेड जोकि  भारतीय बहुराष्ट्रीय-निगम जो सूचना प्रौद्योगिकी, परामर्श और व्यवसाय प्रक्रिया सेवाएं प्रदान करती है ने एएमयू के 10 बी.टेक छात्रों का चयन किया है।
छात्रों में सुजैन इम्तियाज (कंप्यूटर साइंस), फलक नाज (कंप्यूटर साइंस), आदित्य मिश्रा (इलेक्ट्रिकल), अशरफ महमूद (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), आदित्य गौर (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), अहमर अब्दुल्ला (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), आरिफा नफीस (कंप्यूटर साइंस), मोहम्मद शेज़ान (कंप्यूटर साइंस), माज़ रज़ा (मैकेनिकल) और अदिति जायसवाल (इलेक्ट्रिकल) के नाम शामिल हैं।
प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी (सामान्य) साद हमीद ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के और अधिक कैंपस प्लेसमेंट अभियान चलाए जाएंगे।
आनलाइन प्लेसमेंट अभियान विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय (सामान्य) और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (जेडएच कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी) के सहयोग से चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *