IAS की नौकरी छोड़ एक्टर बने अभिषेक, सनी लियोन के साथ..

0

UP कैडर के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह नौकरी छोड़ एक्टर व सिंगर बन गए हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं। अब उनका एक और नया रैप सॉन्ग ‘मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं आ रहा है। इसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अभिषेक UP के जौनपुर के रहने वाले हैं। गुजरात चुनाव के दौरान लापरवाही को लेकर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

ताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग के साथ की है। जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट करके दी है।
पोस्ट में उन्होंने लिखा है-जल्द ही उनका एक रैप सांग आ रहा है। इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। साथ उन्होंने फैंस को दशहरा की बधाई भी दी है और जौनपुर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि वह जल्द सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं।

बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इससे पहले वो कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *