IPL Auction 2023: आज 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली… ये स्टार प्लेयर हो सकते हैं मालामाल

0

IPL Auction 2023: आज 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली… ये स्टार प्लेयर हो सकते हैं मालामाल
IPL 2023 के लिए आज मिनी ऑक्शन होगा. यह नीलामी कोच्चि दोपहर को कोच्चि मैं लगेगी बोली दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी.

 

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में एक बार फिर करोड़ों रुपये देश और विदेश के क्रिकेटरों पर बरसने जा रहे हैं। कोच्चि में शुक्रवार को होने वाली बोली में आकर्षण का केंद्र इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, ऑलराउंडर सैम करन, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के अलावा पिछले सत्र में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल रहेंगे। इन पर 10 फ्रेंचाइजी की ओर से करोड़ों रुपये लगाए जाना तय माना जा रहा है।

ऑक्शन में कुल 405 क्रिकेटर शामिल होंगे। हालांकि, उपलब्ध स्थान केवल 87 हैं। इनमें अधिकतम 30 विदेशी क्रिकेटर हो सकते हैं। बोली में शामिल होने वाले 405 क्रिकेटरों में 273 भारतीय हैं। ऑक्शन में कुल 132 विदेशी क्रिकेटर उतर रहे हैं। इनमें चार क्रिकेटर एसोसिएट देशों के हैं। 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 206.5 करोड़ रुपये दांव पर लगाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *