Odisha Day 2022: एएमयू ओडिशा फोरम ने धूमधाम से मनाया उत्कल दिवस

0

अलीगढ़- एएमयू ओडिशा फोरम ने एएमयू के न्यू गेस्ट हाउस में ओडिशा का 87वां स्थापना दिवस मनाया, जिसे उत्कल दिवस के रूप में जाना जाता है। समारोह की शुरुआत दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस के संगीत शिक्षक श्री डी के साहू के नेतृत्व में राष्ट्रगान और राज्य गान के गायन के साथ हुई। राजनीति विज्ञान विभाग, एएमयू के प्रो. उपेंद्र चौधरी ने अपनी परिचयात्मक टिप्पणी में उत्कल दिवस मनाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने सभा को याद दिलाया कि कैसे एक लंबे संघर्ष के बाद 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा एक अलग राज्य के रूपमें अस्तित्व में आया। कला संकाय के पूर्व डीन प्रो. कफील कासमी ने एएमयू में ओडिशा एसोसिएशन के इतिहास और 1970 के दशक में स्थापना के बाद से विभिन्न गतिविधियों का बर्णन किया । जेएनएमसी के ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो डॉ मोहम्मद जाहिद ने ओडिशा और एएमयू में ओडिशा फोरम के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए एएमयू महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो नईमा गुलरेज़ ने भविष्य में इस तरह की और गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया। अन्य लोगों में, प्रो. एस. ज़ैनुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, प्रो. शाहीना तरन्नुम, अंग्रेजी विभाग, प्रो. मोहम्मद गुलरेज़, स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ के पूर्व डीन, प्रो. पिताबास प्रधान, अध्यक्ष, जनसंचार विभाग, प्रो हिमांशु शेखर आचार्य, अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, डॉ शाद और डॉ सुबुही, जेएनएमसी, एएमयू, श्री अंशुमन डे, अलीगढ़ और हाथरस जिले के केनरा बैंक के प्रमुख, श्री जन्मजेय बेहरा, श्रीमती बिजयानी नायक, डीपीएस सिविल लाइंस ने समारोह में भाग लिया। समारोह में शहर में रहने वाले कुल 21 उड़िया परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ जिसमें उत्तर भारतीय और ओडिशा दोनों तरह के व्यंजन परोसे गए।

नवीन पटनायक ने राज्यवासियों को शुभकामना दी

87वें उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यवासियों को शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओडिशा दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामना। स्वतंत्र ओडिशा प्रदेश गठन करने में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि। आइए ओडिआ जाति के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए ओडिशा के समृद्धि के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। वंदे उत्कल जननी। पवित्र उत्कल दिवस पर अपनी शुभकामना देते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि सम्पन्न राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता दी जा रही है।


उत्कल दिवस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: हिताधिकारियों को मिलेंगे अतिरिक्त चावल

उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के तहत अब राज्य खाद्य सुरक्षा के हिताधिकारियों को अब और छह महीने तक मुफ्त में अतिरिक्त चावल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अगले सितम्बर महीने तक 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का निर्देश दिया है। अप्रैल से सितम्बर तक यह चावल मिलेगा। इससे राज्य के 8.09 लाख परिवार को लाभ मिलेगा। इस हेतु सरकार को 91.70 करोड़ रुपया अधिक खर्च करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *