अलीगढ़ में सातों सीटों पर रही कांटे की टक्कर ,सपा के वोटों में बसपा ने लगाई सेंध,भाजपा ने सातों सीटें जीतीं

0

रिपोर्ट : प्रशांत सिंह 

अलीगढ़ : जनपद की तीन सीटों पर कांटे की टक्कर देकर सपा-रालोद गठबंधन सातों सीटें हार गया। शहर, कोल और छर्रा सीट पर सपा प्रत्याशी कड़े मुकाबले में रहे। लेकिन, 2012 का इतिहास दोहराने के अरमान पूरे न हो सके। तब अतरौली सहित इन्हीं तीन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज कराई थी। रालोद का साथ सपा को फला नहीं। 2017 में भी सपा एक भी सीट न निकाल सकी थी। तब कांग्रेस का साथ था। हालांकि, इस बार वोट प्रतिशत अच्छा रहा है।

विधानसभा 2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा ने जिले की सातों सीटों पर जीत दर्ज कर फिर भगवा परचम फहराया है। इस चुनाव में स्व. कल्याण सिंह के पौत्र एवं मंत्री रहे संदीप सिंह सहित पांच विधायकों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं बरौली सीट पर पार्टी के नए चेहरे के रूप में कद्दावर नेता ठा. जयवीर सिंह व शहर सीट पर विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता संजीव राजा ने जीत दर्ज कर अपने सियासी कद का अहसास कराया है। सपा-रालोद गठबंधन पांच सीटों पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में हारा है, जबकि दो सीटों पर बसपा दूसरे स्थान पर रही है। वहीं जिले में इस बार सबसे निराशाजनक परिणाम कांग्रेस का रहा है।

इस चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत बरौली से पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने इस बार इस सीट पर 90281 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा को हराया है। वहीं अतरौली से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने सपा के वीरेश यादव को चुनाव हराया है। वहीं खैर से मौजूदा भाजपा विधायक अनूप प्रधान ने बसपा की चारू केन को 73521 मतों से करारी शिकस्त दी है। जिले में अनूप की जीत दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत है। इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी ने रालोद के वीरपाल दिवाकर को, कोल से विधायक अनिल पाराशर ने सपा के शाज उर्फ अज्जू इशहाक को, छर्रा से विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने सपा की लक्ष्मी धनगर को, शहर से मुक्ता संजीव राजा ने सपा के पूर्व विधायक व लिंक लॉक कंपनी के स्वामी जफर आलम को चुनाव हराया है। बृहस्पतिवार को धनीपुर मंडी में दिन भर चली मतगणना के बाद देर शाम परिणाम जारी किए जा रहे थे। वहीं जिले में सातों सीटों पर भाजपा की जीत और प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी पर जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा था।

2022 का चुनाव परिणाम 

सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार – जीत की सूची
71 खैर विस क्षेत्र
पार्टी वोट मिले जीत1- अनूप वाल्मीकि भाजपा 138517 73521
2- चारूकैन बसपा 64996
3- मोनिका कांग्रेस 1494
4- मोहनीश प्रताप सिंह आप 361
5- भगवती प्रसाद आरएलडी 41154
6- जगदीश प्रसाद निर्दलीय 609
7- मूलचंद निर्दलीय 841
8- नोटा 1449
72 बरौली विधानसभा
1- ठा. जयवीर सिंह भाजपा 147328 90281
2- गौरांग देव कांग्रेस 2359
3- नरेंद्र कुमार शर्मा बसपा 57047
4- प्रमोद गौड़ आरएलडी 32511
5- शाकिर अली एआईएमआईएम 926
6- सुनीता आप 913
7- देवेंद्र कुमार वर्मा निर्दलीय 875
8- नोटा 1089
73 अतरौली विधानसभा क्षेत्र
1- संदीप कुमार सिंह भाजपा 125142 39338
2- वीरेश यादव सपा 85804
3- धर्मेंद्र कुमार कांग्रेस 1325
4- डॉ. ओमवीर सिंह बसपा 23078
5- कैलाश कुमार बीएमपी 811
6- खेम सिंह आप 344
7- ब्रजेश कुमार लोकदल 239
8- अखिलेश देवी निर्दलीय 367
9- मंजू देवी उर्फ मंजू रानी निर्दलीय 947
10- राहुल सिंह निर्दलीय 615
11- सलीम खां निर्दलीय 578
12- नोटा 1146
74 छर्रा विधानसभा
1- ठा. रवेंद्रपाल सिंह भाजपा 110928 24448
2- लक्ष्मी धनगर सपा 86480
3- तिलकराज यादव बसपा 37424
4- अखिलेश कुमार कांग्रेस 1786
5- यादकरन जेएपी 1613
6- राजेश कुमार शर्मा बीएसएस 213
7- सुशील कुमार आप 368
8- अक्षय कुमार निर्दलीय 534
9- जसवीर निर्दलीय 812
10- सतीश कुमार निर्दलीय 877
11- नोटा 1024
75 कोल विधानसभा
1- अनिल पाराशर भाजपा 107495 5527
2- मो. बिलाल बसपा 22880
3- विवेक बंसल कांग्रेस 15452
4- शाज इसहाक सपा 101968
5- मनोज शर्मा आप 675
6- साहब सिंह बीएसएस 164
7- नईम खान निर्दलीय 242
8- एमएल पापा निर्दलीय 199
9- शम्स तबरेज खां निर्दलीय 300
10- नोटा 1141
76 शहर विधानसभा
1- मुक्ता राजा भाजपा 119920 12818
2- जफर आलम सपा 107102
3- रजिया खान बसपा 18165
4- सलमान इम्तियाज कांग्रेस 2281
5- दिलीप कुमार निर्दलीय 177
6- मोनिका थापर आप 856
7- रामगोपाल निर्दलीय 843
8- रेहानुद्दीन निर्दलीय 263
9- रेणुका शर्मा निर्दलीय 163
10- केशव देव निर्दलीय 195
11- विनोद कुमार निर्दलीय 470
12- नोटा 1048
77 इगलास विधानसभा
1- प्रीती कांग्रेस 7733
2- वीरपाल सिंह आरएलडी 67240
3- राजकुमार सहयोगी भाजपा 126166 58926
4- सुशील कुमार बसपा 37794
5- कुवंरपाल लोकदल 855
6- नोटा 1087

सात विधानसभा सीटों में गठबंधन से चार सीटें सपा और तीन सीटों पर रालोद के प्रत्याशी मैदान में थे। छर्रा को छोड़कर बाकी सीटों पर सपा ने पुराने प्रत्याशी उतारे। छर्रा सीट पर लक्ष्मी धनगर को टिकट देकर सातों सीटों पर पिछड़ा वर्ग का वोट बटोरने की रणनीति थी, मगर ये काम न आ सकी। लक्ष्मी धनगर अंत तक कड़े मुकाबले में रहीं। छठवें राउंड में उन्होंने बढ़त बना ली थी। भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। शहर से जफर आलम ने 21वें राउंड से बढ़त बनानी शुरू की। तब उनके 98,180 वोट थे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा के 70,763 वोट। अगले कुछ राउंड तक यह सिलसिला जारी रहा, फिर वे आगे न बढ़ सके।

आखिरी के राउंड पड़े भारी

अज्जू इश्हाक ने भी हिम्मत नहीं हारी। लेकिन, आखिरी कुछ राउंड इन पर भारी पड़ गए। सपा प्रत्याशियों के वोटों का ग्राफ एक बार गिरना शुरू हुआ तो फिर उठ न सका। अखिरी कुछ राउंड में पासा पलट गया। इन प्रत्याशियों ने इसकी कल्पना नहीं की थी। उधर, रालोद प्रत्याशी भी कोई गुल न खिला सके। इगलास से वीरपाल दिवाकर, खैर से पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी और बरौली सीट से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ पर रालोद ने दांव खेला था। शुरुआत में वीरपाल बढ़त बनाते नजर आए, फिर वोटों का ग्राफ गिरता चला गया। रालोद के बाकी दाेनों प्रत्याशी बढ़त न बना सके। प्रत्याशियों को जिताने के लिए रालोद अध्यक्ष ने यहां दो बार सभाएं कीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश भी प्रैसवार्ता कर अपील कर गए। मगर, इन मुखियाओं की अपील और सभाएं बेअसर ही रहीं।

लक्ष्मी ने दिखाया दमखम 

छर्रा सीट से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर भले ही चुनाव हार गईं। मगर, वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2012 के चुनाव में सपा प्रत्याशी राकेश सिंह 54,150 वोट पाकर जीते थे। 2017 के चुनाव में उन्हें 54,604 वोट ही मिले और हार गए। जबकि, लक्ष्मी धनगर को इस चुनाव में 86,477 वोट मिले हैं।

2017 के चुनाव परिणाम 

शहर से भाजपा के संजीव राजा ने 1,13,752 वोट लेकर जीत दर्ज की। सपा के जफर आलम को 98,312 वोट मिले। कोल में भाजपा के अनिल पाराशर 93,814 वोट हासिल कर जीते। सपा के अज्जू इश्हाक को 42,851 वोट मिले। छर्रा से भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह ने 1,10,738 पाकर जीत का स्वाद चखा और सपा के राकेश सिंह को 54,604 वोट ही मिले। इगलास से भाजपा के राजवीर दिलेर 1,28,000 वोट जाकर जीते। बसपा के राजेंद्र कुमार को 53,200 वोट मिले। बरौली से भाजपा के दलवीर सिंह ने 1,25,545 वोट लेकर जीत दर्ज की। बसपा के जयवीर को 86,782 वोट ही मिले। खैर से भाजपा के अनूप वाल्मीकि ने 1,24,198 पाकर जीत हासिल की। बसपा के राकेश कुमार माैर्य को 53,477 वोट मिले। अतरौली से भाजपा के संदीप सिंह 1,15,397 वोट लेकर जीते। सपा के वीरेश यादव 64,430 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे

2012 के चुनाव परिणाम 

कोल से सपा के जमीर उल्लाह 44,847 वोटों से जीते। कांग्रेस के विवेक बंसल को 44,248 वोट मिले थे। छर्रा से सपा के राकेश सिंह ने 54,150 वोट पाकर जीत दर्ज की, बसपा के मूलचंद बघेल 49,364 वोट पाकर हार गए। बरौली से रालोद के दलवीर सिंह ने 80,440 वोट हासिल कर कुर्सी कब्जाई थी। बसपा के जयवीर सिंह को 68,417 वोट मिले थे। खैर से रालोद के भगवती प्रसाद 93,470 वोट लेकर विधायक बने। बसपा की राजरानी को 54,696 वोट मिले। इगलास से रालोद के त्रिलोकी राम ने 66,146 वोट लेकर जीत दर्ज की। बसपा के राजेंद्र कुमार ने 57,953 वोट पाए। अतरौली से सपा के वीरेश यादव 54,785 वोट लेकर जीते। जबकि जनक्रांति पार्टी की प्रेमलता देवी 45,918 वोट लेकर हार गईं। शहर से सपा के जफर आलम ने 68,291 वोट लेकर जीत दर्ज कराई। वहीं, भाजपा से आशुतोष वाष्र्णेय 45,205 वोट पर ही सिमट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *