भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव को दी चुनौती, बोले- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ो, 1 लाख वोट से हराऊंगा

0

बलिया जिले की बैरिया सीट से BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। सुरेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के बाद मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

BJP MLA Surendra Singhs Attitude Not Softened Despite Notice - नोटिस के  बावजूद नरम नहीं पड़े बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर | India News In  Hindi

उन्होंने अखिलेश यादव को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया है कि यदि वह पूर्व मुख्यमंत्री को एक लाख वोट से नहीं हरा पाउंगा तो चुनावी राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सिंह ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता करार दिया और आरोप लगाया कि टिकैत ‘फंडिंग’ की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं। वह सपा और कांग्रेस के कहने पर किसान आंदोलन करा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों नये कृषि कानूनों को वापस ले लिया तो फिर किसान आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य है।

भाजपा विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर ‘बेईमान’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं टिक पायेंगे।

AKHILESH YADAVBJP MLAUP ELECTIONS 2022UP NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *