सपा का नया ऐलान अब 12 अक्टूबर से निकलेगी विजय रथ यात्रा

0

लखनऊ : जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे उ०प्र०में राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रमों की तैयारियां भी तेज बेग पकड़ती जा रही हैं।सत्ताधारी पार्टी जहां विकास परक योजनाओं की झडी लगा रही है तो वही दूसरी पार्टियां जन संम्पर्क,यात्राएं चला कर लोगों के करीब पहुंचने का प्रयास कर रही है।इसी क्रम में सूत्रों से खबर मिली है कि समाजवादी पार्टी 12 अक्टूबर से प्रदेश में विजय रथ यात्रा निकालने जा रही है।जिसमें स्वम् पार्टी मुखिया अखिलेश यादव हर जिलों में जायेंगे।और जनता से परिवर्तन की अपील करेंगे औय जनसमर्थन मांगेंगे।

अखिलेश यादव समाजवादी विजय यात्रा के जरिए हर जिले में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार की नाकामियों से लोगों को वाकिफ कराएंगे। साथ ही सपा सरकार बनने पर आमजन का भविष्य संवारने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना भी बताएंगे। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जब-जब अखिलेश यादव क्रांति यात्राओं पर निकले हैं, प्रदेश की राजनीति में नया परिवर्तन आया है। वह इससे पहले 31 जुलाई 2001 में पहली बार क्रांति रथ लेकर निकले थे। इसके बाद 12 सितंबर 2011 को दूसरी बार समाजवादी क्रांतिरथ यात्रा लेकर निकले। इस रथयात्रा ने उन्हें मुख्यमंत्री का ताज सौंपा। उस वक्त भी वह लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर और बुंदेलखंड पहुंचे थे। इस बार भी तिथि 12 ही है और रूट भी पुराना है। बस माह बदल गया है।

अन्याय, अत्याचार की होगी मुखालफत
अखिलेश ने कहा कि पार्टी हमेशा अन्याय, अत्याचार की मुखालफत करती रही है। भाजपा शासनकाल में जनता त्रस्त है। हर स्तर पर जुल्म हो रहा है। प्रदेश की जनता को इस जुल्म से बचाने के लिए समाजवादी विजय यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जनता की आवाज बनेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को साकार करने के लिए नई इबारत लिखेगी।

प्रदेश की सियासत में अहम है 12 अक्तूबर
प्रदेश की सियासत में 12 अक्तूबर का दिन अहम है। इस दिन अखिलेश यादव विजय यात्रा निकाल रहे हैं तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। प्रसपा की यात्रा मथुरा से चलकर इटावा, औरैया होते हुए लखनऊ की ओर बढ़ेंगी। अलग-अलग यात्राएं गठबंधन की राह जुदा होने की ओर इशारा कर रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि गठबंधन की तस्वीर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर को साफ होगी।
ये भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *